नवीन महाविद्यालय के लोकार्पण में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संत नेताम हुए शामिल, महाविद्यालय खुलने से छात्रों को भटकने की जरूरत नहीं

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप व क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम के अथक प्रयासों से बडेराजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी के क्षेत्रवासियों को नवीन शासकीय महाविद्यालय की सौगात मिली है। सोमवार को नवीन महाविद्यालय के लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम का सर्वप्रथम मांदरी की धुन के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में विधायक एवं समस्त अतिथियों ने सरस्वती माता की पूजा अर्चना के पश्चात फिता काट कर महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि विश्रामपुरी में विगत दशकों से महाविद्यालय खोले जाने की मांग की जा रही थी। जिसके लिए विधायक संतराम नेताम ने मुख्यमंत्री को लगातार पत्राचार कर अपनी मांगों से अवगत करवाया था। फलस्वरूप केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोंगेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए केशकाल विधायक सन्तराम नेताम की मांग पर मुहर लगाते हुए विश्रामपुरी में नवीन शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा किया था। जिसका आज विधायक समेत सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में विधिवत लोकार्पण किया गया है।

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि विश्रामपुरी क्षेत्र में महाविद्यालय न होने के कारण इस क्षेत्र के बच्चों को केशकाल, फरसगांव और कोंडागांव जाना पड़ता था। महाविद्यालय न होने के कारण कई लोग 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई ही छोड़ देते हैं। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री जी से मांग किया और मुख्यमंत्री जी ने इस मांग पर मुहर भी लगा दिया था। इसके लिए मैं सीएम साहब को धन्यवाद देता हूँ। इस महाविद्यालय के खुलने से बच्चों को अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, सारी सुविधाएं अब विश्रामपुरी में ही उपलब्ध होंगी। विधायक संतराम नेताम नें अपने जीवन का संस्मरण सुनाते हुए कई बार भावुक हुए और कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी पढ़ाई कर आज इस मुकाम मे पहुंचा हूँ, पढ़ाई जीवन का हथियार है मंजिल पाने पढ़ाई करिये ये उनके उदगार थे जिस पर आमजन भी भावुक होकर विधायक के बातों पर मुहर लगाए।

इस दौरान मुख्य रूप से धन्नूराम मरकाम, सगीर अहमद कुरैशी, जनपद अध्यक्ष प्रेमशीला मण्डावी, जनपद उपाध्यक्ष श्यामा साहू, सरपंच सुशीला मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल नेताम, कमलेश ठाकुर उपाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, नरेंद्र जैन उपसरपंच कोरगांव, साजिद आडवानी विधायक प्रतिनिधि, चरण मंडावी, विनोद नाग, मनोज नाग सरपंच, राजेश साहू, दानीराम मरकाम, तुलेश्वर सार्दुल, सोहन राठौर, केशकाल महाविद्यालय के प्राचार्य एस.डी सोनवानी समेत समस्त जनप्रतिनिधिगण व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।