पिछले 6 साल से लगातार राज्य सेवा के पदों में वृद्धि का ट्रेंड है। 6 साल में पदों की संख्या में लगभग दो गुनी वृद्धि हुई है। 2020 में जहां 143 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था, वहीं इस साल 26 नवंबर को प्रकाशित विज्ञापन में 238 पद विज्ञापित किए गए थे। पिछले 16 दिनों में दो संशोधनों के बाद राज्य सेवा परीक्षा-2025 में पदों की संख्या 265 हो गई है। 3 दिसंबर को संशोधन के बाद समाज कल्याण विभाग में सहायक संचालक का एक पद और 12 दिसंबर के संशोधन में सहकारिता विभाग के 26 पद जोड़े गए हैं। इसमें सहकारी निरीक्षक / सहकारिता विस्तार अधिकारी के 19 पद और सहायक पंजीयक के 7 पद हैं।
राज्य सेवा परीक्षा में 6 साल में बढ़ गए 122 पद
वर्ष विज्ञापित पद
2025 265
2024 246
2023 242
2022. 210
2021 171
2020v. 143
नायब तहसीलदार के सबसे ज्यादा 51 पद
इन भर्तियों में सबसे ज्यादा पद नायब तहसीलदार और मुख्य नगर पालिक अधिकारी के हैं। नायब तहसीलदार के 51 पद हैं, जबकि बैकलॉग समेत सीएमओ के भी 51 पद हैं। इसमें मुख्य नगर पालिक अधिकारी (सीएमओ) वर्ग ख-18 पद, सीएमओ वर्ग ग-29 पद और बैकलॉग के 4 पद हैं। इसके अलावा राज्य कर निरीक्षक 16 पद, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 15 पद, उप पंजीयक 12 पद, आबकारी उप निरीक्षक 11 पद और राज्य कर सहायक आयुक्त के 10 पद हैं। वहीं, राज्य पुलिस सेवा में 28 पद और डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद है। चार साल बाद राज्य सेवा परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर और उप पुलिस अधीक्षक के 42 पद हैं। इससे पहले 2021 में 45 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। 2024 में डिप्टी कलेक्टर और उप पुलिस अधीक्षक के 28 पद थे।







