मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भारतीय जनता पार्टी बेलरगांव मंडल के अंतर्गत आज आयोजित बैठक के दौरान पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक नवल किशोर कश्यप रानीगांव, ईश्वर लाल पांडे रानी गांव, दिलीप कुमार पाठक, राकेश कुमार साहू ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया। भाजपा नेताओं ने फुलमाला एवं गुलाल लगा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं बैठक के प्रभारी राजेंद्र गोलछा,भाजपा मंडल बेलरगांव के प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, भाजपा के जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, भाजपा जिला के पूर्व महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा, मंडल के महामंत्री द्वय मनोहर दास मानिकपुरी ,राकेश चौबे हबीब भाई सनाउल्लाह खान, मोहन पुजारी,जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिंमजा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवती नेताम,विनय देवांगन,बेलरगांव के सरपंच उमेद दीवान,बिरगुड़ी के सरपंच अनीता मरकाम, टांगापानी सरपंच गणेशया मरकाम, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन ,युवा मोर्चा महामंत्री चुम्मन साहू, मडंल मंत्री सीमा देवागंन, उपाध्यक्ष मौनू साहू, मीड़िया प्रभारी कैशांत गुप्ता, भुवनदास मानिकपुरी, टेकराम पटेल, सोमन साहू सहित काफी संख्या में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
