बलराम यादव/9893363894
पाटन। ब्लॉक के ग्राम सोरम में इन दिनों धडल्ले से मुरूम खुदाई किया जा रहा है। यहां का मुरूम का परिवहन अभनपुर ब्लॉक में जो सड़क निर्माण कार्य हो रहा है वहा पर ले जाया जा रहा है। बांध के बेतरतीब खुदाई किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आलम तो यह है की मुरूम खुदाई के कारण बांध मौत का कुआं बनता जा रहा है। वही जिस स्थान पर गहारीकरण किया जाना है वहा खुदाई न करके बाहर समतल मैदान का खुदाई कर मैदान को खराब किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सोरम द्वारा गांव में स्थित दर्री तालाब से लगा हुआ बांध है। जो लगभग 1970 में निर्माण हुआ है। इसी बांध के पार को खुदाई कर मुरूम निकाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की बांध के अंदर खुदाई कर मुरूम निकालने का प्रस्ताव पंचायत द्वारा दिया गया है। लेकिन मुरूम खनन करने वाले ठेकेदार बेतरतीब खनन कर रहे है। ग्रामीणों का यह भी कहना है दर्री तालाब और बांध के मध्य का खनन कर दोनो को जोड़ने का कार्य किया जाना था। लेकिन मुरूम खनन करने वाले लोग मनमानी करते हुए कही भी खुदाई करने लगे है। बांध के ऊपर मैदान खाली जगह वहा पर खनन किया जा रहा है। अगर जल्द ही इस पर रोक नही लगाई गई तो बांध क्षेत्र का पूरा मैदान गहरा हो जायेगा। बताया जा रहा है की सोरम के भाटापारा के लोगो का निस्तारी का साधन हो यह बांध है। लेकिन बेतरतीब खुदाई के करना निस्तारि के लिए उपयुक्त जगह भी नहीं मिलेगा। जिससे की भविष्य में निस्तरी की संकट हो सकती है।






