

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। रेवाड़ी में सीएनजी गैस की कीमत बढ़कर 86.07 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। आपको बता दें कि इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नेचुरल गैस की कीमतें आसमान पर है। ऐसे में घेरलू स्तर पर दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। निकट भविष्य में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-diesel price) आज भी जस के तस हैं। आज लगातार 44 वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी लोगों को पेट्रोल-डीजल (Petrol diesel rate today) की बढ़ती कीमतों से फिलहाल बड़ी राहत है। दूसरी तरफ एलपीजी गैस सिलेंडर समेत जरूरी चीजों के दाम आसमान पर है।






