ट्रैफिक निरीक्षक नेताम की मौजूदगी में रक्तवीरों का हेलमेट देकर किया गया सम्मान



अंडा। फोटो। राजीव लोचन आयुर्वेदिक महाविद्यालय, चन्द्रखुरी में मानव अधिकार संगठन एवं रेड ड्रॉप के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के 85 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष संदेश दिया गया। रक्तदान पश्चात सभी रक्तदाताओं ने स्वयं एवं समाज में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र हशवानी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे. सूफी रूमी ने बताया कि रक्तदान के साथ-साथ युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा।
इस अवसर पर राजीव लोचन आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल, दुर्ग (छ.ग.) के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव साहू, डायरेक्टर श्रीमती प्रभा साहू, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट श्रीमती वंदना फटिंग, कंसलटेंट फिजिशियन डॉ. उन्नयन राज साहू, प्रोग्राम इंचार्ज डॉ. रेणुका साहू एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. रविशंकर साहू का विशेष सहयोग रहा। शिविर में प्रमुख रूप से यातायात पुलिस निरीक्षक तापेश्वर नेताम, आरक्षक यामन दास महिलंगे एवं तिलक साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा जितेंद्र वर्मा (प्रदेश महामंत्री भाजपा), डॉ. सुनील साहू (प्रदेश संगठन सचिव साहू समाज), मुकेश चंद्राकर (जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी), हीरा शंकर साहू (संगठन सचिव साहू मित्र सभा भिलाई), कबीर साहू (डायरेक्टर, सिग्मा फाउंडेशन), वाय. राजेंद्र राव (संरक्षक, रेड ड्रॉप), सूरज साहू (संयोजक, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़), मोहन राव, डॉ. राखी श्रीवास्तव एवं मनोज राय सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आरक्षक तिलक साहू द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ में सभी ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय नशा न करने तथा अपने मित्रों व परिवारजनों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।
रक्तदान शिविर एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और आयोजकों