जिस भवन का लोकार्पण पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया उसी भवन में सांसद विजय बघेल ने बाउंड्रीवाल बनाने 15 लाख देने की घोषणा की

फोटो

झीट में हुआ साहू सामुदायिक भवन का लोकार्पण……
साहू समाज को संकट से कर्मा माता ने उबारा- भूपेश बघेल

सांसद विजय बघेल ने भवन में बाउंड्रीवाल के लिय 15 लाख का किया घोषणा

पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक साहू भवन का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यआतिथ्य में रविवार को सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। इस अवसर पर साहू भवन में रामाधार साहू की सौजन्य से कृष्ण कर्मा की प्रतिमा स्थापना भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा साहू समाज जब संकट में था तब माता कर्मा ने समाज को उबारने का काम की। भगवान के भक्ति के लिय कोई लिंग भेद की जरूरत नहीं होती। कोई भी व्यक्ति मेहनत करता है उसे सफलता जरूर मिलता है। एकता के साथ रहे। कोई व्यक्ति जब विपत्ति में हो तब उसका मजा नहीं ले बल्कि उसका सहयोग करें।
प्रमुख अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा समाज में काम करना बहुत चुनौती है। सामाजिक पदाधिकारियों को समाज की संगठन को बनाए रखने के लिय बहुत मेहनत करना पड़ता है। साहू समाज का संगठन क्षमता सबसे मजबूत है। परिक्षेत्र कि मांग पर भवन में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए ₹15 लाख की घोषणा किए।
मंच पर अन्य अतिथियों में जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू,तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक , जिला महासचिव अश्वनी साहू, दिव्या कलिहारी प्रदेश महिला संयोजिका,दिनेश कुमार साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष पाटन,जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू, खेमलाल साहू, किशन हिरवानी,पारखत साहू,उमेश कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू सहित अन्य अतिथि थे।
स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गायत्री साहू और ग्राम पंचायत के युवा सरपंच राजू रुपेंद्र साहू ने दिया। मंच संचालन भूपेश साहू ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से धनराज साहू, सरिता साहू, किशोर साहू , मालती साहू ,अगेश्वर साहू,सुखदेव साहू, मधुकांता साहू, हेमलता साहू,गिरधर साहू, कृष्णा साहू,रामाधार साहू,मोहन साहू,टिका राम साहू ,ओमप्रकाश साहू,योगिता साहू ,देवकुमार साहू, भागी साहू, शिवा साहू, कृष्णा साहू, पिला राम साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।