दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली । टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में भिड़ रही है. भारतीय टीम पहला टी20 जीतने के बाद सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है। आज दूसरा मुकाबला जीतने के बाद भारत सीरीज जीतना चाहेगा । दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 में 62 रनों से एकतरफा मात दी. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 200 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। लेकिन श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों 6 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना पाई. भारतीय टीम के खिलाफ 200 रनों के टारगेट का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम को 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में श्रीलंकाई की शुरुआत काफी खराब रही और पारी की पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को पहला झटका दिया. इसके बाद श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। भारत की ओर से भुवनेश्वर और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।