मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पुरे प्रदेश भर में शराब बंदी और महिला उत्पीडन को लेकर सिहावा विधानसभा में नगरी मुख्यालय स्थित शराब भट्टी में नगरी मंडल बेलर गांव मंडल एवं कुकरेल मंडल के महिला मोर्चा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया भुपेश बघेल की अंधी गुंगु बहरी सरकार को जगाने के लिए महिलाओं ने जंगी प्रदर्शन किया आज महिला इस सरकार के कार्य काल में सुरक्षित नहीं हैं चारों तरफ़ अत्याचार का माहौल है शराब के कारण हत्या मारपीट की घटनाएं रोज घट रही है इन सब को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज पुरे प्रदेश में भुपेश बघेल के सरकार के खिलाफ शराब बंदी को लेकर प्रदर्शन किया इस अवसर पर सुलोचना साहू मंडल अध्यक्ष बबिता साहू मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री प्रतिमा देवांगन रामेश्वरी साहू महामंत्री चेलेश्वरी साहु जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम विनिता कोठारी उपाध्यक्ष अंचला यदु यशोदा साहू एवं महिला मोर्चा की कार्य कर्ता बहने शामिल हुई।