सुसाशन तिहार शिविर बेलरगांव में बेलर तहसील के लोगों ने मुख्यालय में 50 बिस्तर अस्पताल बनाने कि मांग

नगरी/सिहावा,बेलरगांव.। सुशासन तिहार शिविर बेलरगांव में एक बार फिर जोर सोर से मांग उठ रहा है कि बेलरगांव तहसील मुख्यालय में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल बनाएं जाए करके बेलरगांव अब पूर्ण रूप से तहसील भी बन चुका है । तहसील बनने के बाद क्षेत्रफल दृष्टिकोण से देखा जाए तो बहुत ही बड़ा हो चुका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलरगांव में उपचार करवाने के लिए 40 गांव बस्तर वं उड़ीसा से भी मरीज आते हैं। मरीजों की सुबह से लाइन लगी रहती हैं लेकिन यहां सुविधा भी नहीं है। मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी भारी पड़ती हैं।और मरीजों को नगरी एवं धमतरी रेफर करना पड़ जाता हैं। जिसको देखते हुए तहसील मुख्यालय बेलरगांव में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल खुलवाने की मांग किया जा रहा है। मालूम हो की बेलरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 1981 में बनाया गया था।जो आज लगभग उसको 50 साल वर्ष होने को जा रहा है जो कि बहुत ही पुराना हो गया है।और भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है कभी भी बड़ी दुघर्टनाओं को आमंत्रित कर सकते हैं।भवन जर्जर होने के कारण दूसरे भवनों में समानों को शिफ्ट किया गया है।भवन में जगह नहीं होने के चलते मरीज़ लाईन लगाकर अपनी पारी का इंतजार करते रहते हैं। वर्तमान में अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलरगांव में डा.जयकिशन नाग, शिवेंद्र रजवाड़े आर एम ए अपनी सेवा दे रहे हैं । यह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला डाक्टर, वार्ड आया, कंप्यूटर आपरेटर की भी आवश्यकता है।जिसको देखते हुए शासन प्रशासन को बेलरगांव में सिविल अस्पताल जल्द से जल्द बनवाया जाए ताकि मरीजों को सभी सुविधाएं मिल सकें।

ग्राम पंचायत बेलरगांव के सरपंच रीता नेताम ने बताया कि हम लोग कुछ दिन पूर्व गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ में जाकर कलेक्टर महोदय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों को भी अवगत कराया गया है।कि ग्राम पंचायत बेलरगांव में 50 बिस्तर का अस्पताल जल्द से जल्द खोला जाए।