आधी रात महिला के कमरे मे चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने बदमाश को इस हालत में पकड़ा




Balod शनिवार-रविवार की रात डेढ़ बजे की घटना है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रात में बाथरूम जाने उठी। इस दौरान देखा कि दरवाजा खुला हुआ, जिसे बंद कर सोने चली गई। उसे नींद लग गई। कुछ देर बाद रूम में किसी के घुसने का अहसास हुआ। फिर कुछ देर बाद आरोपी महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने खुद को छुड़ाकर भागी और बाहर से दरवाजे को लगा दिया। आरोपी कोठा के पटाव में चढ़कर छिप गया। इधर महिला ने आसपास के ग्रामीणों को खबर दी।

भूसे के ढेर से बेहोश स्थिति में बाहर निकाला था
आरोपी तामेश्वर पकडे़ जाने की डर से पैरा कुट्टी (भूसा) में छिपा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी के पिता कृपाल नेताम को बुलाकर अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, तब वह बेहोशी की हालत में था। उसे संजीवनी 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित महिला और ग्रामीणों से लिखित शिकायत ली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।