रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर संभाग में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की चेतावनी दी है। साथ ही अंधड़ चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।। मौसम विभाग के अनुसार अभी वर्तमान में मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई है।







