रायगढ़ : दो ट्रेलरों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, घटना में केबिन में फंसने से चालक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दो ट्रेलरों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में केबिन में फंसने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रानीसागर गांव के पास बीती रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास दो ट्रेलर वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में जहां ट्रेलर वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं उसके चालक मोदेश मिस्त्री 31 साल, निवासी औरंगाबाद केबिन में फंसकर गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने खरसिया थाना के अलावा डायल 112 में दी जिसके बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कई घंटो की मशक्कत के बाद मृतक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।