पाटन। जामगाव आर थाना क्षेत्र के ग्राम गुढियारी में रहने वाले अनुूप चंद्राकर के साथ गांव के ही एक युवक ने गाली गलौच किया है। बताया जा रहा है आवेदक भाजपा नेता है।
जानकारी के मुताबिक आवेदक अनूप चंद्राकर गुढियारी में रहता है। वे एम.ए. का पढाई किया है। कृषि कार्य के साथ पोल्ट्री फार्म का काम करता है। दिनांक 22.01.2023 को दिन करीब दोपहर 03.00 बजे वे अपने घर पर सोया था उसी समय गांव के मुकेश साहू उर्फ फुरफुरी नशे की हालत में डंडा लेकर आवेदक का नाम लेते उसे गंदी गंदी गालीयां देते हुए उसके घर अंदर घुस गया और बोला तुम मुझे चोरी के प्रकरण में जेल भेजवाये हो । इसके साथ ही जोर जोर से गंदी गंदी गालीयां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आवेदक अनूप अपने कमरा से निकला देखा फुरफुरी उसे देखते ही फिर से गंदी गंदी गालीयां देने लगा। आवाज सुनकर पडोसी चंद्रहास चंद्राकर, अरूण चंद्राकर आये और अन्य लोग आये बीच बचाव किये है। मामले में आवेदक अनूप चंद्राकर की सूचना पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।







