पाटन ब्लॉक के इस गांव में है यह परम्परा शीतला मंदिर में महिलाएं नही करती प्रवेश, आज भी ग्रामीण महिलाएं निभा रही है यह परम्परा

पाटन। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में नव युवा दुर्गोत्सव समिति द्वारा बजरंग चौक बटरेल में भव्य तैयारी के साथ धूमधाम से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा प्रथम वर्ष गांव के युवाओं द्वारा स्थापना किया गया। वही बटरेल में मां शीतला दो तालाब के बीच विराजमान है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मां शीतला मंदिर मे महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं है। आज तक गांव की महिलाएं माता शीतला की मूर्ति को नहीं देखे हैं । और यह परंपरागत चली आ रही है। यहाँ सर्व सहमति से एक ही ज्योंत् प्रज्वलित किया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अगर ज्योति कक्ष रहता तो ग्रामीण अपनी श्रद्धा से ज्योत प्रज्वलित करते ।