पाटन थाना के इस गांव ने दिन दहाड़े सोने चांदी के जेवर की चोरी, शाम को घर में ताला लगाकर काम करने निकले थे, आधा घंटा के अंदर घटना को दिया अंजाम, दो संदिग्ध युवक को घूमते देखा था


पाटन। पाटन थाना के ग्राम तर्रा में आज एक गरीब मजदूर के घर शाम को चोरी हो गई। शाम को करीब चार बजे गांव में रहने वाले निरंजन यादव और उसकी पत्नी काम करने गांव में ही दो लोगो के घर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित निरंजन यादव घटना की रिपोर्ट लिखाने पाटन थाना गए है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम तर्रा में रहने वाले निरंजन यादव और उसकी पत्नी गांव में ही मजदूरी करते है। आज शाम को करीब चार बजे घर में ताला लगाकर वे दूसरे के घर में काम करने गए थे। आधे घंटे में वापस आया तो देखा तो घर का दरवाजा खुला था और समान बिखरा हुआ था। पेटी खुला हुआ था। जिसमे सोने चांदी को गहने रखे थे। जो नही था। घटना की जानकारी आसपास रहने वाले लोगो को दिया। इस घटना में यादव परिवार को पूरा अब तक के जीवन भर कमाई कर बनाए गई पूंजी समाप्त हो गया।

जानकारी मिली है की दो युवक लोहरसी की तरफ से आया था। आसपास के लोग उन दोनो युवाओं से पूछा तो गैस कनेक्शन का सर्वे करने की बात कही।

सीसी टीवी से हो सकता है मामले का खुलासा
जानकारी के मुताबिक संदिग्ध युवकों की पहचान सीसी टीवी से भी की का सकती है। आसपास कहा पर सीसी टीवी लगा होगा उसकी जानकारी पुलिस को जुटानी होगी।

आसपास के ही युवक ही हो सकते है
घटना को करीब आधा घंटे के भीतर ही अंजाम देने से यही अंदाजा लगाया जा रहा है की इस घटना में तर्रा लोहारसी या फिर आसपास के गांव के ही युवक हो सकते ही। इस दिशा में भी पुलिस को जांच करनी चाहिए ।