महंगाई की दौर में शिक्षक गांव के बच्चो को दे रहे है निःशुल्क नवोदय कोचिंग


केशव साहू

डोंगरगढ़।आज के युग मे जब शिक्षा व शिक्षक महंगा हो चुका है लोग शिक्षा को व्यवसाय बन चुका नवोदय विद्यालय में चयन हो सके इस हेतु पालक अपने बच्चो को एक से बढ़कर एक कोचिंग क्लास करा है वही एक छोटे से गाँव मुसराकला में सरकारी स्कूल के 59 वर्षीय शिक्षक मुनहे लिल्हारे के द्वारा गांव गांव के बच्चो निःशुल्क कोचिंग दे रहे क्या है पूरा मामला आइए जानते है।

डोंगरगढ विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुसरा कला में प्रधान पाठक मुनहे लिल्हारे ने वह कर रहे जो कोई नही कर सकता खास कर महँगाई के जमाने मे तो संभव नही है जिसे संभव कर दिखाया है शिक्षक ने मुसराकला ग्राम के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में क्षेत्र के कक्षा 4 थी व कक्षा 5 वी के बच्चो को निःशुल्क कोचिंग दे रहे है नवोदय विद्यालय में चयन हो सके करके बच्चो को पढ़ा रहे है शिक्षक मुन्हे लिल्हारे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि समय निकाल कर बच्चो को नवोदय चयन हेतु निःशुल्क कोचिग दे रहे उनका सपना है कि गांव के बच्चे पड़ लिख कर आगे बढे और देश,प्रदेश व परिवार का नाम रोशन कर सके उन्होंने ने बताया कि अब तक उनके द्वारा दिये गए कोचिंग से सफल होकर 1000 बच्चो का चयन हो चुका है वर्तमान में 100 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है।कोचिंग शुरुआत के पहले मंत्रउपचार से प्रार्थना करते है।