जशपुर। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम फरसाजुडवाईन निवासी निर्मल मिंज का कुआं के पानी में डूबने से 29 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के बहू मनीरा मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम फरसाजुडवाईन निवासी अलबर्ट खलखो का कुआं के पानी में डूबने से 12 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी असरीता खलखो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

- June 6, 2024
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
- by Balram Yadu