दो साल में पाटन नगर में दिखने लगा है विकास का मांडल, नपं अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप व उसकी टीम का दो साल पूरा, मनाया जश्न, सफाई दीदी व स्वच्छता मित्रों के साथ बांटी खुशियां

पाटन। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं पार्षदों का आज 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया।। नगर पंचायत पाटन में आज 2 साल पूरे होने की खुशी में अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने पार्षदों सहित नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर अभिनव प्रयास करते हुए नगर के स्वच्छता दीदियों वह सफाई मित्रों का सम्मान भी किया । नगर पंचायत के कर्मचारियों दीदी सफाई मित्रों को मिठाई खिलाकर उपहार भी प्रदान किया।

इस अवसर पर भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा, एसडीएम विपुल गुप्ता,हेमन्त देवांगन, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर, सहित अन्य मौजूद है। बता दे कि पाटन नगर पंचायत में जब से अध्यक्ष का कमान भूपेंद्र कश्यप ने संभाला है तब से पाटन नगर विकास का नया आयाम गढ़ रहा है। पिछले दो साल में ही करोड़ो रूपये का विकास कार्य हुवे है। अभी भी कई बड़े कार्य प्रगति पर है। श्री कश्यप ने विकास कार्यो के साथ साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखते हुवे गार्डन निर्माण व पौधरोपण पर विशेष ध्यान दिया। पाटन में बने गौठान पूरे प्रदेश का मांडल गौठान है। इस गौठान को आदर्श गौठान बनाने में उन्होंने काफी मेहनत किया है। इसके अलावा नगर में।पानी बिजली, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हमेशा लगे रहते है। वे स्वयं वार्डो के भर्मण पर निकल जाते है। आज नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, पार्षद मनीष देवांगन, लीलेश वर्मा, अर्पिता आभाष दुबे, कैलाश देवांगन, सोहन बघेल, निक्की भाले, सहित अन्य मौजूद थे।।