उतई में मासूम से दुष्कर्म मामला, पुतला दहन के समय झुलसे आरक्षक, पुलिस ने किया मामला दर्ज

उतईः। उतई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किए जाने के दौरान एक आरक्षक का हाथ झुलस गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इधर दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नृतत्व में संगठन द्वारा पुतला दहन किया गया था। नारेबाजी के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। वहां मौजूद लोगों व पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी भी हुई थी। झूमाझटकी के दौरान एक पुलिस आरक्षक गिरधर मंडावी का हाथ आग की लपटों में आ गया था।

उसने स्वयं की शर्ट से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस कर्मियों व प्रदर्शनकारियों ने किसी तरह आग बुझाई। आरक्षक बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती है। जिसका इलाज जारी है।