चुनाव के मद्देनजर चेक पोस्ट पर पुलिस का पहरा, एडिशन एस पी ग्रामीण ने रात को किया औचक निरीक्षण, आधी रात पाटन थाना भी पहुंचे,ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के दिए निर्देश


पाटन। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे छग में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। इसी तरह से पाटन की सीमा में प्रवेश करने वाले रास्ते पर चेक पोस्ट भी बनाया गया है। जिसमे पुलिस का पहरा भी लगाया गया है। बीती रात को एडिशनल एस पी ग्रामीण अनंत साहू ने पाटन क्षेत्र में गस्त करते हुए कई जगह का औचक निरीक्षण भी किया।

पाटन ब्लॉक के ग्राम तरीघाट में खारुन पुल के पास चेक पोस्ट बनाया गया है। इसका निरीक्षण करने आधी रात को एडिशनल एस पी ग्रामीण अनंत साहू पहुंचे। उनके साथ थाना प्रभारी पाटन राजकुमार लहरे भी थे। चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे पुलिस वाले को वाहनों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। सभी वाहनों को चेक करने के बाद ही जाने दे। संदिग्ध वाहन की तलाशी अच्छे से करे। इसके अलावा पाटन थाना का भी निरीक्षण किया। पाटन थाना के सामने मुख्य मार्ग पर ही पुलिस वालो के साथ कुछ देर तक ड्यूटी किया। इस दौरान कई बाइक सवार लोगो को रोककर पूछताछ भी किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना पाटन का आकस्मिक निरीक्षण कर उपस्थित थाना स्टाफ को ब्रीफ कर चुनाव आचार संहिता के दौरान क़ानून व्यवस्था डयूटी, लघु अधिनियम एवम प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करने एवम नवरात्रि,दशहरा पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।। तत्पश्चात तरीघाट चेकपोस्ट का चेकिंग किया गया।। देर रात लगभग 1 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनन्त साहू द्वारा तरीघाट चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं आदर्श आचार संहिता के दौरान कड़ी निगरानी कर आने जाने वाले वाहनों का सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया।