पाटन। सेलूद पाटन जामगांव आर एवं रानितराई ब्राच के सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारीयों ने किसानों के मांग
के अनुरूप डीएपी खाद एवं धान बिज की मांग हेतू
दुर्ग सासंद विजय बघेल , जिला कलेक्टर एवं डीएम ओ साहब को ज्ञापन सौंपा ।
सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के शाखा जामगांव (आर) एवं शाखा सेलूद से सम्बद्ध समस्त सेवा सहकारी समितियों में मांग के अनुरूप खरीफ सीजन हेतु डीएपी खाद का भंडारा नहीं हुआ है।
खरीफ धान बोनी सीजन नजदीक है, एवं धान बोनी के समय डीएपी खाद की जरूरत पड़ती है
किसानों द्वारा समिति में प्रतिदिन डीएपी खाद हेतु मांग बढ़ती जा रही है, एवं समितियों में डीएपी खाद न होने के कारण किसानों को प्राइवेट दुकानदार से अधिक दाम में डीएपी खाद लेना पड़ता है।जिससे समितियों को व्यवसाय में नुकसान होता है और किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है।
जिसमें भगवान सिंह चंद्रकार, तेजेन्द्र पिपरिहा,पारखत सिंह साहू, रूपसिंह सिंहा ,संजय चंद्रकार, विनोद ठाकुर, बुद्धदेव चंद्रकार,बलभद्र वर्मा राजू, संतोष घिरवानी, बेनीराम साहू, योगेश्वर साहू,दानी राम वर्मा, राजेश बंछोर, उपस्थित रहे।







