अण्डा। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा में आंगनबाड़ी भवन लोकार्पण एवं कला मंच निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया तथा कला मंच निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी भवन के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, कला मंच के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत गुंडरदेही अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खिलेश्वरी नेताम, धनेश चंद्राकर, सरपंच सुधा चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, धनेश चन्द्राकर, पंचायत सचिव दशरथ लाल व पंचायत के सभी पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अध्यक्ष जनपद पुरूषोत्तम चन्द्राकर ने कहा कि गांव का विकास सबका विकास होगा।







