पाटन। विकासखंड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद में रविवार को दो सत्र के विकासकार्यों का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें दोपहर 12 बजे आयोजित लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अध्यक्षता सरपंच खेमीन साहू विशेष अतिथि जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय होंगे।
दूसरे सत्र शाम 4 बजे आयोजित होगा जिसमें मितानीन दिवस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं लोकार्पण समारोह में मुख्यअतिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर होंगी।







