दुल्लापुर बाजार क्षेत्र में नाली व सड़क का लोकार्पण एवम भूमिपूजन किया गया

पंडरिया। ब्लाक के दुल्लापुर बाजार क्षेत्र के जनपद सदस्य एवम पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पारस बंगानी ने अपने क्षेत्र में सड़क एवम नाली की समस्या को देखते हुए जनपद विकास निधि से 2 लाख रुपए एवम 15 वित की राशि से 1 लाख 80 रुपए से सीसी रोड का निर्माण कराया। जिसका लोकार्पण रविवार को ग्रामवासियों की उपस्तिथि में पूजा पाठ कर किया गया।इससे पूर्व ग्राम भदराली में सीसी रोड नही होने के कारण भारी कीचड़ में चलना पड़ता था।

इस सड़क निर्माण से गांव के सैकड़ों परिवार को सीधा लाभ मिलेगा। इसी प्रकार दुल्लापुर बाजार में 15 वित की राशि से 2 लाख रुपए नाली निर्माण कार्य तोषी साहू के घर से घनश्याम साहू के घर तक ₹200000 रुपए का भूमि पूजन किया गया।ग्राम पंचायत अमरपुर के आश्रित ग्राम मदनपुर में मंच निर्माण हेतु 15 वित की राशि से 1 लाख रुप ए स्वीकृत किया और उसका भूमि पूजन किया। इस दौरान  बंगानी ने पारस ने कहा कि यक हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र के समस्याओं का समाधान करें।

इससे पहले भी  बंगानी ने 2002 में इस क्षेत्र से जनपद उपाध्यक्ष रहते हुए विद्यालय भवनों का मरम्मत,मंच प्रधान मंत्री सड़क निर्माण,स्टॉप डेम, गौर कापा के समस्त सामुदायिक भवनों का मरमत एवम क्षेत्र के किसानों का मुआवजा दिलवाने कार्य किया है। उक्त कार्यक्रम में दुलापुर सरपंच रूखमणि साहू,पूर्व सरपंच कन्हैया यादव, गुरदत शर्मा ,जनार्दन मिश्रा, कृष्ण कुमार बटवे, रामचरण साहू, बसंत साहू, अंजोरी साहू ,गोविंद यादव, जगेश पूरी, देव कुमार मरावी, शिव कुमार तिवारी,लव चंदेल, अमरपुर के सपरंच दिवाकर, पोखन सिंह ठाकुर, झाड़ू ,झड़ी साहू, मोहन साहू, सालिक साहू एवम सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।