केशव साहू
डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्ही में आयोजित कंवर समाज भवन लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि यह भवन केवल ईंट और सीमेंट से बना एक ढांचा नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति, शिक्षा और विकास का सशक्त केंद्र है। उन्होंने कहा कि समाज भवन का उपयोग केवल सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर शिक्षा, जागरूकता और समाज सुधार के कार्यों के लिए भी किया जाना चाहिए।

विधायक ने कहा कि इस भवन के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त करने के लिए चर्चा की जा सकती है तथा युवाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक पहल की जा सकती है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ इस भवन का सदुपयोग करें तथा इसकी देखभाल और साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने आगे कहा कि यदि समाज संगठित होकर प्रयास करे तो इस भवन का उपयोग बच्चों की शिक्षा के लिए कोचिंग कक्षाओं, मार्गदर्शन शिविरों और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में भी किया जा सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि शिक्षा ही समाज की वास्तविक शक्ति है
शिक्षित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कंवर समाज के सभी पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों को नवीन समाज भवन के लोकार्पण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समाज की निरंतर प्रगति और उन्नति की कामना की
विधायक का संदेश
“समाज भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव है। इसका उपयोग शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठन और समाज के विकास के लिए किया जाना चाहिए। जब समाज शिक्षित और संगठित होगा, तभी विकास की नई राहें खुलेंगी।”






