अरसनारा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ

पाटन।बृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित अरसनारा में सोमवार को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2026-27 का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर , प्राधिकृत अध्यक्ष जयप्रकाश साहू जनपद सदस्य उर्वशी वर्मा सरपंच लोकेश्वरी साहू सेवा सहकारी समिति फुण्डा के पूर्व अध्यक्ष आनंद बघेल पंकज चंद्राकर सुलेन साहू विशेष रूप से शामिल हुए, कार्यक्रम में अतिथियों एवं किसानों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर नए खरीदी सत्र की शुरुआत की और किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की इस वर्ष सेवा सहकारी समिति फूंडा से अलग होकर अरसनारा में नए केंद्र बनाया गया है जिससे लोगों में उत्साह दिखा।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक दिनेश वर्मा, समिति प्रबंधक लेखराम नायक राजेश वर्मा लव साहू, मंथीर साहू गजेंद्र वर्मा कौशल साहू दुर्योध। साहू अनुज वर्मा मोहन सहित बड़ी संख्या में किसान एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।