अंडा। फोटो। ग्राम परसदा (डगनिया) रामचरितमानस प्रतियोगिता की उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि चेमन देशमुख अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद व मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू तथा सत्यवती साहू सरपंच ग्राम पंचायत परसदा प्रज्ञा मित्र मंडल के अध्यक्ष किशोर साहू ने दीप प्रज्वलित कर व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के तैल चित्र पर माल्यर्पण कर किया,श्री चेमन देशमुख जी ने कहा कि राम चरित मानस में जीवन की सारी समस्याओं का हल उस समय भी था आज भी है और भविष्य में भी यह समूचे मानव जीवन को मार्गदर्शन देता रहेगा,माता शबरी और निषाद जी का कथा प्रसंग समाज मे छुआछुत की भावना को समाप्त करने की प्रेरणा देता है इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गजेंद्र साहू उपाध्यक्ष टकेश्वर साहू दुष्यंत हिरवानी अनिल हिरवानी, महेंद्र कुमार, दीपेंद्र साहू व लीलेश्वर साहू उपसरपंच शेष कुमार साहू सुखनंदन साहू खोमलाल साहू भीष्म ठाकुर पंच दशरथ विश्वकर्मा चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा भीखम साहू, लविश मानिकपुरी भोजेंद्र साहू अन्य समिति के कार्यकतागण उपस्थित रहे।







