महिला से दोस्ती कर अनाचार, शादी के लिए महिला ने दबाव बनाया तो दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। शादी का झांसा देकर महिला से अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने ■ आरोपी को पुलिस ने किया धारा 376 एन,  506 के तहत कार्रवाई की है। भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि घासीदास नगर आउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल निवासी सागर चौधरी ने पहले महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती अनाचार किया। महिला ने युवक को शादी के लिए दबाव बनाया तब सागर ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर महिला ने घटना की शिकायत सुपेला पुलिस से किया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत के बाद सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने अपनी टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया था।