पंडरिया-पेट्रोल पंप के पास खड़े वाहनों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।हाल ही में पंडरिया-पांडातराई के बीच स्थित ओम आराध्या पेट्रोल पंप के पास खड़ी दो वाहनों से करीब साढ़े तीन सौ लीटर डीजल चोरी हो चुकी है।बुधवार की दरम्यानी रात ट्रक से करीब 50 लीटर डीजल चोरी कर ली गई।वहीं गुरुवार की दरम्यानी रात एक ट्रक क्रमांक एन एल 01AK1777 से 320 लीटर डीजल की चोरी की गई।लगातार दो दिन चोरी की घटना हुई है।इसके पहले भी पंडरिया और पांडातराई में पेट्रोल पंप के पास खड़ी वाहनों से डीजल चोरी की हुई है।ट्रक के ड्राइवर वीरेंद्र साहू ने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है।चोरी की घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसी टीवी में कैद हुई है।जिसमें गुरुवार की दरम्यानी रात्रि में 2.20 बजे चोरी करने लोग स्कार्पियो में आते हैं तथा ट्रक से डीजल निकाल कर ले जाते हैं।इसके पहले दिन बुधवार को चोर बोलेरो वाहन से आये हुए थे।चोरी करने आये वाहन में 4 -5 लोग शामिल दिखाई पड़ रहे हैं।वहीं हथियारबंद होने की आशंका बताई जा रही है।पेट्रोल पंप के संचालक ने भी बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोल पंप तक पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।







