पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पाटन मे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा की मनमानी और तानाशाही रवैया के कारण लगातार कालेज मे समस्याएं बढ़ती जा रही है। कालेज के छात्र छात्राओं ने सोशल मिडिया पोस्ट को पढ़कर विधायक प्रतिनिधि लीलाधर वर्मा से दूरभाष से सम्पर्क कर कालेज की समस्याओ की निराकरण करने की गुहार लगाई इस पर तत्परता दिखाते हुए लीलाधर वर्मा और एन एस यु आई के अध्यक्ष युवराज साहू तुरंत प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा से मिलने कालेज पहुँचे। कालेज मे दो महीने मे प्रवेश कार्ड, आई कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण विद्यार्थी ग्रंथालय से पुस्तक नहीं निकाल पा रहे है पुस्तकों के अभाव कोर्स से पिछड़ रहे है। युवराज साहू ने जानकारी देते हुए बताया की पिछली बार प्राचार्य ने जानकरी दिया था की अतिरिक्त शिक्षकों की पूर्ति हेतु जनभागीदारी शुल्क 500 से बढ़ाकर 600 किया गया है ।। नियम का हवाला देकर जनभागीदारी शिक्षकों की भर्ती नहीं किया है। स्ववीत्तीय मद से डीसीए और पीजीडिसीए की कक्षाये संचालित है लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से आज पर्यन्त कक्षाओं का अध्यापन प्रारम्भ नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त सायकल स्टैंड, कैंटीन, फ्री वाई फाई, सी सी टीवी कैमरा जैसे सुविधाओं का आभाव है। आई कार्ड के आभाव मे कालेज परिसर मे आसामाजिक तत्व के लोग बेधड़क घुमते रहते है जिनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय ले विद्यार्थी और एनसयूआई के डेविड बघेल, इकेश वर्मा, करन वर्मा, पंकज यदु, विकास साहू, याशु देवांगन, निक्की वर्मा, शिवम् यादव, अलफ़ाज, बिटटू वर्मा,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।







