अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। भारतीय अंडर-19 टीम आज स्कॉटलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। बुलावायो में खेले जा रहे इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। बता दें कि, स्कॉटलैंड अंडर-19 टीम के कप्तान थॉमस नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।







