U19 final

आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छठी बार खिताब जीतने उतरी है। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
वैभव अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बस ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जिन्होंने इसी विश्व कप में 51 गेंद पर शतक जड़ा था।
अंडर-19 वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच जारी है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, जब भारत को चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में झटका लगा, तो ऐसा लगा कि म्हात्रे का फैसला गलत है, लेकिन इसके बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का कहर बरपा। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। इसी कड़ी में 14 साल के वैभव ने 55 गेंदों में शतक पूरा किया और अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्हें लम्सडेन ने रियू के हाथों कैच कराया।
वैभव ने फरहान की गेंदों पर की छक्कों की बरसात
वैभव ने 15वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। इस तरह मैच में उन्होंने पांच छक्के पूरे किए। वहीं, टूर्नामेंट में यह उनका 20वां छक्का रहा। इन दो छक्कों के साथ ही वैभव अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने 2022 अंडर-19 विश्व कप में डेवाल्ड ब्रेविस द्वारा लगाए गए कुल 18 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने इसके बाद 17वें ओवर में भी फरहान अहमद की लगातार चार गेंदों पर चार बाउंड्रीज लगाईं। इनमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है।
वैभव इसी के साथ अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बस ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जिन्होंने इसी विश्व कप में 51 गेंद पर शतक जड़ा था।
वैभव फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 2012 में उन्मुक्त चंद और 2018 में मंजोत कालरा ने शतक जड़ा था। वह अंडर-19 विश्व कप फाइनल के हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर भी बन गए हैं।
वैभव ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
इतना ही नहीं वैभव के नाम अब इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने अफगानिस्तान के शिनोजादा को पीछे छोड़ा। शिनोजादा ने 436 रन बनाए थे। इतना ही नहीं वैभव के नाम अब इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने अफगानिस्तान के शिनोजादा को पीछे छोड़ा। शिनोजादा ने 436 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, वह पहले बैटर हैं, जिसने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में चार बार 50+ के स्कोर 100+ के स्ट्राइक रेट से बनाए।
वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ पेनांग में अपनी पारी में 12 छक्के लगाए थे। इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी अब यूथ वनडे क्रिकेट (ज्ञात रिकॉर्ड्स में) की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ लगाए गए अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा





