IND vs PAK No Handshake: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखी नो हैंडशेक नीति, सूर्यकुमार ने नहीं मिलाया हाथ

T 20 worldcup india vs pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत ने उम्मीद के अनुरूप चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रखी है।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में नो हैंडशेक नीति बरकरार रखी है। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाए। भारत ने पिछले साल एशिया कप से ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यह नीति रखी है जिसे विश्व कप में भी जारी रखा है। इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि भारतीय टीम का रुख क्या होगा।

टॉस के दौरान नहीं मिलाए हाथ
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाए। यह तय माना जा रहा था कि भारत नो हैंडशेक की नीति जारी रखेगा और उम्मीद के अनुरूप सलमान को नजरअंदाज किया। भारत ने एक बार फिर अपनी नीति स्पष्ट रखी है कि वो सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट का मुकाबला खेलेगा।