भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रद्द हो गया। घने कोहरे के कारण इस मैच का टॉस तक नहीं हो सका। अंपायर्स ने मैदान का छह बजे निरीक्षण किया, लेकिन मुकाबला नहीं हो सका।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद खराब रही, जिससे खेल कराना संभव नहीं हो सका। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज कर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।

गिल चोटिल होकर सीरीज से बाहर
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल फिर चोटिल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गिल पैर की अंगुली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शेष दो मैचों से बाहर हो गए हैं। समझा जाता है कि गिल को ये चोट ट्रेनिंग सत्र के दौरान लगी थी। गिल को इससे पहले टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में चोट लगी थी और उन्होंने टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी की थी।