IND vs WI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 27 टेस्ट से अजेय टीम इंडिया, दिल्ली में 32 साल से नहीं हारा मैच

IND vs WI test Cricket.भारत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। भारत ने 270 रनों की बढ़त के साथ फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 390 रन बनाए और भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा। यह लक्ष्य टीम इंडिया ने आसानी से तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने पांचवें दिन तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। मंगलवार को भारत ने अपनी पारी एक विकेट पर 63 रन से आगे बढ़ाई थी। हालांकि, साई सुदर्शन (39) और कप्तान शुभमन गिल (13) के विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया और छह चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। उनके साथ ध्रुव जुरेल नाबाद 6 रन बनाकर लौटे।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। भारत ने 270 रनों की बढ़त के साथ फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 390 रन बनाए और भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा। यह लक्ष्य टीम इंडिया ने आसानी से तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया, बल्कि दिल्ली में अपनी अपराजित लय को भी बरकरार रखा। इस जीत से टीम इंडिया ने पांच बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं…

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की लगातार हार का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज टीम पिछले एक दशक से भारत में टेस्ट जीत नहीं पाई है। उनका भारत में लगातार छह हारों का सिलसिला (2013–2025) जारी है, जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी हार की लड़ी बन चुकी है। यह सिलसिला डैरेन सैमी की कप्तानी में शुरू हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि आज वही सैमी वेस्टइंडीज टीम के मुख्य कोच हैं।

भारत के खिलाफ लगातार हार का रिकॉर्ड

टीम लगातार मैच हारे

अवधि

ऑस्ट्रेलिया 7 2008–2013

श्रीलंका 6 1986–1994

न्यूजीलैंड 6 2010–2016

वेस्टइंडीज 6* 2013–2025

किसी टीम के खिलाफ सबसे लंबा अपराजित सिलसिला (टेस्ट में)
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 से अब तक 27 टेस्ट में अपराजित रहने का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। यह दुनिया में किसी भी टीम के खिलाफ चौथा सबसे लंबा अपराजित सिलसिला है। इस दौरान वेस्टइंडीज भारत को एक भी टेस्ट में हरा नहीं सका।

किसी टीम के खिलाफ सबसे लंबा अपराजित सिलसिला (टेस्ट में)टीम vs खिलाफटेस्टअवधि

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड 47 1930–1975

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 30 1961–1982

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड 29 1976–1988

भारत बनाम वेस्टइंडीज 27* 2002–2023

ऑस्ट्रेलिया बनाम द. अफ्रीका 24 1911–1952

वेस्टइंडीज बनाम भारत 24 1948–1971

भारत का सबसे लंबा अपराजित सिलसिला (टेस्ट वेन्यू पर)
भारत ने अपने घरेलू मैदानों पर कई किलों की तरह अजेय रिकॉर्ड बनाए हैं। इनमें सबसे खास है नई दिल्ली का फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम), जहां टीम इंडिया 1993 से अब तक एक भी टेस्ट नहीं हारी है। यहां भारत ने लगातार 14 मैचों में अपराजित रहते हुए 12 जीत और दो ड्रॉ दर्ज किए हैं। मोहाली में भी टीम 1997 से अब तक 13 मैचों में अजेय रही है। इसके अलावा ब्रेबोर्न स्टेडियम (1948-1965) और कानपुर (1959-1982) में भी लंबे समय तक भारत को कोई हार नहीं मिली थी।