पाटन। आज बजरंग दल ने धमाकेदार और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कबीर फल भंडार के विरुद्ध थाना पाटन में आवेदन प्रस्तुत किया।
इस दौरान थाना प्रभारी एवं SDOP एवं CMO को ज्ञापन सौंपा गया और दो-टूक चेतावनी दी गई कि हिन्दू आस्था पर चोट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बजरंग दल ने कहा कि यह केवल देवी-देवताओं का नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं का अपमान है। यदि आरोपित पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती है तो बजरंग दल सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा और इसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया कि जो भी हिन्दू आस्था का अपमान करेगा, उसे किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष राधे यादव, संयोजक नितेश तिवारी, संरक्षक नारायण पटेल, बजरंग दल संयोजक अवधेश सिंह (सनी ठाकुर), आलोक पांडेय, अविनाश मिश्रा, गुलशन सोनी, जी.एस. गोलू, ओमप्रकाश वर्मा, देवेश निषाद, नवीन साहू, कुनाल प्रजापति, राजा सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता।





