कोंडागांव/बोरगांव : फेडरेशन द्वारा अनिश्चतकालीन हड़ताल का आगाज फरसगांव अस्पताल मैदान में हुआ, जिसमे सभी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सम्मिलित होकर अपनी आवाज बुलंद कर भूपेश सरकार के द्वारा जो कर्मचारियों के साथ छलावा किया जा रहा है। उसके संबंध में कर्मचारियों के द्वारा बहुत ही आक्रोश प्रकट किया जा रहा है एवं केंद्र के समान जब तक 34% डीए एवं सातवे वेतन मांग के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नही दिया जाएगा यह आंदोलन निरन्तर जारी रहेगा,,इस आंदोलन में विभिन संगठनो के हड़ताल में होंने से जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इससे पूर्व भी फेडरेशन द्वारा कलम रख मसाल उठा के माध्यम से विभिन्न चरणों मे हड़ताल किया गया था,परन्तु शासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।
वर्तमान में 36गढ़ ऐसा राज्य है जिसमे सबसे कम महंगाई भत्ता देने वाला राज्य है। इस हड़ताल 91 संघठन के कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित हो रहें हैं।
*कार्य रहे प्रभावित–*
इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान कई विभागों के कार्य प्रभावित रहे जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं समस्त कार्यालय बंद हैं, जिससे लोगों के भारी समस्याओं के सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थित में न्याययिक कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हो रहें हैं। जिससे न्यायालय के कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं।
फेडरेशन के संयोजक भास्कर वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार 6%महंगाई भत्ता दिया गया था, परन्तु देय तिथि का उल्लेख नहीं है। जिससे काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने आगे कहा कि जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
*मुख्य मांग इस निम्न है_*
1.केंद्र के समान महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जाय।
2.सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता दिया जाय।
इस आंदोलन में भास्कर वर्मा, योगेश्वर साहू, अशोक मरकाम, नवलदाई मरकाम, परवीन अख्तर, बीरेंद्र चनाप, गया नेताम, संतोष देवांगन, लकेश, राजीव नयन तिवारी, निर्मला जैन, जन्म जय पोटेडी, बालसिंह मरकाम, संजय सिंह, सुशांत सज्जल, राजकुमार रामटेके, मानस साहू, शिव साहू, मोहन भारद्वाज, लक्ष्मण बघेल, शिव मरकाम, कमलोचन नेताम, प्रमिला पांडे, के साथ साथ अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।