पाटन।।दिनांक 15/08/2025 को हमारे विद्यालय कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय में प्रभात फेरी निकाल कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमति अनुपमा उपाध्याय जी तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री मयंक कटकवार जी, उप प्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू जी, श्री अभिषेक तिवारी जी उपस्थित थे। विद्यालय में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया गया जिसमें हमारे विशेष अतिथि पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी जी एवं सभी पार्षद गण उपस्थित थे बी. एम. राव सर उपस्थित थे। विद्यालय में अतिथियों एवं सभी छात्रों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गए। इसी कड़ी में बी. एम. राव सर द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया साथ ही साथ प्रिंसिपल सर द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया गया। कक्षा 3री के छात्र गितेश कुमार साहू द्वारा बहुत ही सुंदर गीत “मैं छत्तीसगढ़िया हव गा” छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत किया गया। मीनल देवांगन कक्षा छठवीं की छात्रा द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया। साथ ही साथ विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत नृत्य और भाषण शामिल थे छात्रों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण किया और उनके बारे में भाषण भी दिये, जिन्होंने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया स्वतंत्रता दिवस एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम था, इसने छात्रों और शिक्षकों में देशभक्ति और एकता की भावना को जगाया यह दिन हमें अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाता है और हमें अपने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे विद्यालय की सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं मीना साहू,खुशबू वर्मा, प्रियंका वर्मा, भूमिका वर्मा, लक्ष्मी यादव,श्री सोनी, उपासना देवांगन, मनीषा वर्मा, राजेश्वरी मैम, इंदु देवांगन, दीप्ति लहरी, सावित्री बघेल, वंदना कुर्रे, किरण वर्मा, जीना साहू, जितेंद्र साहू , राजकुमार साहू , देवेंद्र कुमार एवं तोमेश साहू के साथ सभी वाहन चालको, दीदीयों एवं सभी शाला परिवार की उपस्थिति गरिमामयी रही। इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ।








