नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

केशव साहू
नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता-पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र साहु जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कांडे जी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में 10 वीं एवं 12 वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगर पंचायत द्वारा मोमोंटो एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र साहु, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कांडे, तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु, नायाब तहसीलदार राजेश नेताम, नगर पंचायत के CMO शैलेश पांडे, उपाध्यक्ष छबीधर साहु, पार्षदगण, शिक्षक, शिक्षिका, छात्र- छात्राएं सहित नगरवासी उपस्थित रहें।
श्री देवेन्द्र साहु जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।