सेवा सहकारी समिति बठेना में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पाटन। सेवा सहकारी समिति बठेना में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

इस अवसर पर समिति के प्रबंधक सहित कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।