T 20 world cup 2026

टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 255 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई।
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन ने सैमसन का साथ बखूबी निभाया जिससे टीम का स्कोर तेजी से भाग रहा था। हालांकि, 16वां ओवर डालने आए जेम्स नीशाम ने अपने ओवर में तीन विकेट झटके जिसके बाद भारत की रन गति धीमी पड़ गई। भारत ने कीवी टीम को 256 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा कर पाना असंभव रहा और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
भारत की टी20 विश्व कप जीत में सबसे बड़ा योगदान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रहा। बुमराह ने पहले सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और फिर फाइनल में भी उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने फाइनल ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके, लेकिन वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। बुमराह की इकॉनोमी भी इस दौरान शानदार रही। बुमराह ने टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए और वह टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। बुमराह ने फाइनल में चार विकेट लिए।





