पंडरिया-ब्लाक के संकुल डबरी में सेवा संकल्प अभियान , मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में प्रतियोगिता हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि कामता कश्यप, संकुल प्राचार्य सुखीराम चंद्राकर, संकुल समन्वयक होरीलाल गबेल ने दीप प्रज्ज्वलित करके मां सरस्वती की पूजा किया । उपस्थित सभी प्रधानपाठक और बच्चों ने मां सरस्वती का वंदना किया। उसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुआ।भाषण में प्राथमिक विभाग से प्रथम प्राथमिक शाला डबरी के इंदु कश्यप,द्वितीय प्राथमिक शाला महका के आलिया चंद्राकर, तृतीय प्राथमिक शाला प्राणकापा के साक्षी रही ।उसी प्रकार चित्रकला में प्राथमिक विभाग से प्रा शा डबरी के हितेश्वरी यादव ,द्वितीय महका स्कूल के योगिता,तृतीय प्रा शा नरौली के दामिनी रही ।पूर्व माध्यमिक विभाग में चित्रकला में पूर्व मा शाला खैरझिटी नया के नंदनी साहू,द्वितीय पूर्व मा शाला डाबरी के संध्या भास्कर,तृतीय पूर्व मा शाला के अंजली रही ।उसी प्रकार पूर्व मा विभाग के भाषण प्रतियोगिता में पूर्व मा शाला डबरी के हेमराज भास्कर,द्वितीय पूर्व मा शा नरौली के अभय चंद्राकर,तृतीय पूर्व मा शाला खैरझिटी नया के समीर रहे। कार्यक्रम में अतिथि कामता कश्यप,संकुल प्राचार्य सुखीराम चंद्राकर संकुल समन्वयक होरीलाल गबेल ने प्रथम , द्वितीय, तृतीय आने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया । उपस्थित अतिथियों प्रधानपाठकों, शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।







