भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स से भारतीय खिलाड़ियों ने नाम वापस लिए

क्रिकेट न्यूज़

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में अब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच नहीं होगा। यह मुकाबला रद्द होने का कारण भारतीय खिलाड़ियों का नाम वापस लेना है। WCL ने भी इस संबंध में बयान दिया है। क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद लिया है। डब्ल्यूसीएल ने भी इस संबंध में बयान दिया है।

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने भी एक्स पर इस मैच को लेकर रोष जताया था। उन्होंने लिखा, जो कदम मैंने 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सबकुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। जय हिंद।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया था रोष
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस टूर्नामेंट से सुरेश रैना, शिखर धवन और हरभजन सिंह ने नाम वापस लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। आखिरकार आयोजकों ने इस रद्द करने का फैसला किया। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।