रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा तैयारियों को लेकर PM मोदी ने बनाया प्लान

दिल्ली । यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की।

इस मीटिंग मे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं। बता दें कि यूक्रेन में रूस के हमले का आज 18वां दिन है।

मोदी ने दो युद्धरत राष्ट्रों के नेताओं- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके यूक्रेनी समकक्ष वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ भी बातचीत की है। मोदी ने दोनों नेताओ से रक्तपात और विनाश को समाप्त करने के लिए वार्ता और कूटनीति की वापसी की अपील की है।