छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला जाएगा ।इसके लिए सोमवार शाम 4:30 बजे भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम रायपुर पहुंचेगी। एयरपोर्ट से दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधा नया रायपुर स्थित मेंफेयर होटल ले जाया जाएगा जहां वह सभी 3 दिसंबर तक ठहरेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे दक्षिण अफ्रीका की टीम प्रैक्टिस और भारत की टीम शाम 5:30 बजे से प्रेक्टिस करेगी ।खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मुंबई से विशेष लग्जरी बसें पहले ही रायपुर पहुंच चुकी है ।दूसरी ओर स्टेडियम में वनडे मैच को लेकर 70 व प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है बाकी का कार्य तेजी से किया जा रहा है दर्शकों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टूटी कुर्सियों को बदल दिया गया है। स्टेडियम में रंग रोगन कर पूरे परिसर को नया लुक दिया गया है
कड़ी सुरक्षा दर्शक खिलाड़ी तक नहीं पहुंच पाएंगे
पिछली बार हुए मंडे मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए रोहित शर्मा तक पहुंच गया था ।जिसे बड़ी सुरक्षित चुक मानी गई थी ।इसी को ध्यान में रखते हुए ही इस बार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है स्टेडियम की जालियों की ऊंचाई बढ़ा दी गई है ताकि कोई दर्शक कूद कर मैदान में खिलाड़ियों तक ना पहुंच सके इसके अलावा पूरे मैदान के चारों ओर अतिरिक्त सुरक्षा का तैनात किए जाएंगे स्टेडियम में पेन, पानी की बोतल, खाने पीने की कोई भी वस्तु ले जाना माना होगा मैच दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा जिसको देखते हुए दर्शन को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
खिलाड़ियों के लिए बनेगा स्पेशल खाना
रायपुर में वनडे मैच को लेकर खिलाड़ियों की मौजब व्यवस्था भी खास की गई है टीम इंडिया के लिए सभी राज्यों की विशेष उपलब्ध रहेगी जिसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन भी शामिल होंगे वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए विदेशी फूड तैयार किया जाएगा लिस्ट के अनुसार स्पेशल न्यूट्रिशन डाइट मेनू तैयार किया गया है मैच वाले दिन भी सभी खिलाड़ियों के खाना होटल से सीधे स्टेडियम तक पहुंचाया जाएगा ताकि फिटनेस और स्वाद दोनों में कोई कमी ना हो।






