रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री

रायपुर।आज भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मैच देखने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया है. सीएम ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोशिएशन से आग्रह किया को आज होने वाले मैच में महिला दर्शकों की एंट्री फ्री कर दी जाए.

संघ ने सीएम के इस आग्रह को मान लिया. सीएम ने कहा कि आपके इस फैसले से हमारी बेटियों में खेल देखकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला बढ़ेगा. सीएम ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ इस तरह के आयोजनों से स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित हो रहा है. सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ के लिए ये गौरव की बात है कि यहां पर महिला और पुरूष क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय मैच आयोजित किए जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन होना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है. देश और दुनिया की श्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की धरती पर खेलते देखना विशेष रूप से हमारी बेटियों और युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी सााबित होगा. ऐसे आयोजनों से उनमें यह विश्वास और मजबूत होगा कि उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने पर वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

विष्णु देव साय ने कहा, ”भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबले को लेकर प्रदेश की महिलाओं, युवाओं और खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह रहेगा. इस ऐतिहासिक आयोजन में महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया. मुख्यमंत्री के इस सुझाव पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की.”

खेलों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और हमारी बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं. ऐसे में महिला खिलाड़ियों के मुकाबलों को देखने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को स्टेडियम तक लाना स्वयं में प्रेरणा का माध्यम बनेगा. जब हमारी बेटियां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मैदान पर आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा के साथ खेलते देखेंगी, तो उनमें भी खेलों को अपने भविष्य और करियर के रूप में अपनाने का उत्साह बढ़ेगा: विष्णु देव साय, सीएम

खेल के लिए बेहतर माहौल है छत्तीसगढ़ में-सीएम

विष्णु देव साय ने कहा, ”हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. हमारा लक्ष्य केवल अच्छे खिलाड़ी तैयार करना ही नहीं, बल्कि प्रदेश में ऐसी मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना है, जिसमें बच्चों और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए परिवार और समाज से भी प्रोत्साहन मिले. बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.”

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. राज्य के गांवों, कस्बों, आदिवासी एवं दूरस्थ अंचलों से अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ रहे हैं. राज्य सरकार का प्रयास है कि इन प्रतिभाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों. प्रदेश में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को बड़े मुकाबलों और श्रेष्ठ खिलाड़ियों को करीब से देखने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है. इससे प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण और मजबूत होगा: