भारतीय सेना के हवलदार गीतू राम वर्मा 24 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर गृह ग्राम लौटने पर होगा भव्य स्वागत, गूंजेगा देशभक्ति गीत


पाटन। यह ग्राम एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि भारतीय सेना में हवलदार के पद पर पदस्थ गीतू राम वर्मा ने राष्ट्र सेवा में 24 वर्षों की यशस्वी सेवा पूर्ण करते हुए दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
देश की रक्षा में समर्पित रहे गीतू राम वर्मा के सम्मान में एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु ग्राम गाडाडीह में भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक उतई से गाडाडीह (दाऊ केजू राम चौक) तक स्वागत जुलूस निकाला जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक दाऊ केजू राम चौक से उनके गृह निवास तक कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयोजन में ग्राम गाडाडीह के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के दर्शनाभिलाषी के रूप में सोहन लाल वर्मा (पिता), महेंद्र कुमार वर्मा (छोटे भाई – आर्मी मैन), तोपेन्द्र कुमार वर्मा (उपसरपंच, ग्राम पंचायत गाडाडीह) सहित समस्त वर्मा परिवार एवं ग्रामवासी गाडाडीह शामिल हैं।