मोदी सरकार के कारण खतरे में है भारत का लोकतंत्र, जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि अब सवाल भी नही पूछ सकते,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर का पत्रकारवार्ता ने कांग्रेस नेताओ ने लगाए कई आरोप

पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के द्वारा आज विश्रामगृह जामगांव आर में पत्रकार वार्ता लिया गया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से बताया गया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम लोगों का आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। राहुल गांधी के संसदीय निष्कासन के मुद्दे पर ली गई पत्रकार वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करना मोदी सरकार को हताशा को दर्शाता है।

घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा उन्होंने रखा । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ऊपर ये सभी कार्रवाई क्यों की गई? इसका एकमात्र कारण है कि राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटाले बाजी और अडानी मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। इस कारण मोदी को यह नागवार गुजरा और राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने का षड्यंत्र किया। वरिष्ट कांग्रेस नेता रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और अडानी जी में यह रिश्ता क्या कहलाता है। जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते दावा किया कि राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से लंदन में भारत की मदद करने के लिए कहा यह एक सफेद झूठ है । अगर कोई उनके वक्तव्य को ध्यान से देखें तो समझ आ जायेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है हम स्वयं इसका हल निकालने में सक्षम है। भाजपा अब झूठी हौवा खड़ा कर रही है। जनपद सभापति रूपचंद साहू , जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाने की घटिया चाल भाजपा की हताशा को दर्शाती है। उन्होंने इस पर भी कई सवाल खड़े किए । संतोषी तिवारी ने कहा कि आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है। दूसरी और भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले अत्यधिक उदारता से निपटाए जाते हैं। इस तरह से भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वाले को आवाज दबाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। पत्रकारवार्ता में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, रमन टिकरिहा,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन देवेंद्र चंद्रवंशी, दिनेश साहू, उमाकांत चंद्राकार, रूपेंद्र शुक्ला, राजा राम गहीरवार, जय प्रकाश चंद्राकर, देव कुमार निषाद, ,ईश्वर निषाद, अमित अग्रवाल, चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।