अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में लहराया भारत का परचम,  पाटन ब्लॉक के पौहा निवासी मनस्वी का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान


पाटन।  ग्राम पंचायत पौहा के सरपंच श्रीमती बसंती ठाकुर के पुत्र एवं पूर्व सरपंच  श्रवण कुमार ठाकुर के पुत्र मनस्वी कुमार ठाकुर ने श्रीलंका में  आयोजित एथलीट स्पर्धा के वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रौशन किया।  जानकारी के मुताबिक  6 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय उक्त खिलाड़ी का सम्मान मुख्यमंत्री निवास में करेंगे।